An autonomous body under the Ministry of Education, Government of India KV Code: 1868, CBSE Affiliation No. : 200032 CBSE School Code: 39290 UDISE Code:18140502308 शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय केवी कोड: 1868, सीबीएसई संबद्धता संख्या: 200032 सीबीएसई स्कूल कोड: 39290 यूडीआईएसई कोड: 18140502308
    बंद करना

    मुख्य क्या हो रहा है?

    स्वच्छता पखवाड़ा

    स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्रों, शिक्षकों एवम् अन्य कर्मचारियों ने मिलकर विद्यालय व विद्यालय परिसर में सफाई कार्य के साथ-साथ नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, हैंडवॉश डे तथा एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया।

    स्वच्छता ही सेवा – 2024-25


    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 14 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा की शपथ के साथ-साथ ग्रीन ड्राइव, सेल्फी प्वाइंट, नुक्कड़ नाटक आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

    हिंदी पखवाड़ा -2024-25

    विद्यालय में सितंबर माह में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 13 सितंबर से 30 सितंबर तक, राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु विद्यालय में छात्रों तथा शिक्षकों के लिए अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से हिंदी दिवस (14 सितंबर) पर छात्रों द्वारा कविता वाचन किया गया, एवं अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।