An autonomous body under the Ministry of Education, Government of India KV Code: 1868, CBSE Affiliation No. : 200032 CBSE School Code: 39290 UDISE Code:18140502308 शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय केवी कोड: 1868, सीबीएसई संबद्धता संख्या: 200032 सीबीएसई स्कूल कोड: 39290 यूडीआईएसई कोड: 18140502308
    बंद करना

    प्राचार्य

    ashok sir – Copy

    केंद्रीय विद्यालय दूमदूमा, अपने आस पास के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को विद्यालयी-शिक्षा प्रदान करने में अहम् भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नैतिक परामर्श एवं विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यशालाओं के माध्यम से बहुमुखी शिक्षा प्रदान करना, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं एकल प्रदर्शन में पहचान दिलाना, खेलकूद के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक उत्थान कर राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में उन्नमुख करना तथा वर्तमान नवाचार से छात्र-छात्राओं को अवगत कराना विद्यालय का मुख्य उदेश्य रहा है। निश्चय ही इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें कामयाबी मिलेगी। सत्र 2023-24 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है।

    किसी भी विद्यालय की पत्रिका उस संस्था की शैक्षणिक/गैरशैक्षणिक गतिविधियों का लेखा जोखा एवं प्रतिबिम्ब होती है। पत्रिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं की मौलिक रचानाओं के प्रकाशन से विद्यार्थियों को एक मंच तो मिलता है साथ ही उनके विचारों, भावनाओं, प्रतिभाओं को व्यक्त करने का भी अवसर मिलता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विविध कला-कौशल का निरन्तर विकास होता दिखाई दे रहा है। इसी मूल उदेश्य को लेकर सत्र 2023-24 में विद्यालय द्वारा “अन्वेषणा” नाम से ई-पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। आशा है कि आप सभी को विद्यालय का यह प्रयास पसंद आएगा | मेरी ओर से संपादक मंडल को पत्रिका के सफल सम्पादन एवं प्रकाशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं |

    अशोक कुमार भूकल
    प्राचार्य